बाहरी युवकों के कॉलेज में घुसने से बिगड़ी स्थिति। पुलिस के सामने भी नहीं माने गुट।


 

शाजापुर के पंडित बालकृष्ण शर्मा नवीन महाविद्यालय में बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा और एबीवीपी के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। महाविद्यालय प्रांगण में जमकर हंगामा हुआ। जानकारी लगते ही asp , sdop सहित कोतवाली और लालघाटी थाना पुलिस मौका स्थल पहुंची और मामले को शांत कराया।

  बताया जा रहा है कि कुछ बाहरी युवक कॉलेज में घूम रहे थे। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोका। इसकी सूचना कॉलेज प्रशासन को भी दी लेकिन कॉलेज प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिस पर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने बाहरी युवको एवं कॉलेज प्रशासन का पुतला दहन किया था। बाद बाहरी युवकों ने एबीवीपी के कार्यकर्ता को युवा मोर्चा के पदाधिकारी से बात करवाई लेकिन बात नहीं बनी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी बालकृष्ण शर्मा नवीन महाविद्यालय पहुंचे और भाजपा के ही दोनों गुटों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई। इसके बाद सूचना मिलते ही

भारी पुलिस बल मौका स्थल पहुंचा और मामले को शांत करवाने में लगा लेकिन दोनों ही गुटों ने पुलिस की नहीं मानी और नारेबाजी करना शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ना पड़ा। इसके बाद कहीं जाकर मामला शांत हुआ। एडिशनल एसपी टीएस बघेल और तहसीलदार शाजापुर मधु नायक मौके पर मौजूद रहे। फिलहाल अभी दोनों पक्षों में किसी के ऊपर भी कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है शिकायत करने के बाद ही मामला दर्ज हो पाएगा फिलहाल कॉलेज परिसर में शांति का माहौल है। विवाद को देखते हुए फिलहाल कॉलेज परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल लगा हुआ है वही कॉलेज परिसर के सभी गेटों पर प्रशासन ने ताले लगा दिए हैं और सभी छात्रों को कॉलेज परिसर से बाहर कर दिया गया है।


By - sagarttvnews

26-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.