सड़क मार्ग से जा रहे थे एडीजीपी, रास्ते में पड़ी थी बाइक, ऐसी पहुंचाई मदद


 

शहडोल में एक पुलिस अधिकारी का संवेदनशील चेहरा सामने आया है। इसमें सड़क पर पड़े एक घायल की हालत देख उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवाई और मौके से उठाकर तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। घायल पुलिस विभाग का एएसआई निकला। उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक ADGP शहडोल जोन डीसी सागर संभाग के दौरे पर थे। जैसे ही वे उमारिया जिले के घुनघुटी के जंगल के नेशनल हाइवे पर पहुंचे तो सड़क किनारे एक बाइक पड़ी दिखी।

 

पास ही घायल तड़पता दिखाई। इस पर एडीजीपी वाहन से उतरे और घायल को उठाकर सरकारी वाहन से अस्पताल के लिए रवाना हुए। जानकारी जुटाने पर पता चला कि घायल का नाम लालमणि सिंह है और वह पुलिस में ही एएसआई है। इसके बाद परिजनों को घायल होने की सूचना दी। परिजनों के पहुंचने तक डीसी सागर घायल एएसआई के पास खड़े रहे और डॉक्टरों से बेहतर उपचार के संबंध में चर्चा की।


By - sagarttvnews

22-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.