15 साल में बीजेपी ने कोई काम नहीं किया - जयवर्धन सिंह


 

भाजपा ने 15 साल में कोई काम नहीं किया है जबकि कमलनाथ की 18 महीने की सरकार में कई काम हुए। यह बात पूर्व कैबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह ने मीडिया से कही।

 

दरअसल, शिवपुरी जिले के बदरवास के गुड़हल मंदिर पर आयोजित हुए कांग्रेस के कार्यक्रम में षामिल होने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह पहुंचे थे। जिनका स्वागत कांग्रेस में शामिल हुए जितेंद्र जैन ने किया।

 

मीडिया से बात करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा कि आज भी गोवंश सड़कों पर घूम रहे हैं। यदि कांग्रेस की सरकार बनती है, तो हर पंचायत में गौशालाओं का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही आज जनता महंगाई का सामना कर रही है इस बार जनता बदलाव चाहती है और जनता कांग्रेस को चुनेगी।

 

सरकार बनने पर कांग्रेस 500 में गैस सिलेंडर साथ ही बिजली के बिलों में राहत देगी। उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधते हुए कहा कि सिंधिया ने जनता के मत को लूटा है और 35-35 करोड रुपए लेकर भाजपा के साथ सौदा किया है।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा तीन गुटों में बटी हुई है। शिवराज गुट, महाराज गुट और अमित शाह गुट है। उन्होंने कहा कि भाजपा के टिकट वितरण की पहली सूची से ही भाजपा में बगावत छिड़ने लगी हैं। 


By - sagarttvnews

28-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.