युवती के शादीशुदा बॉस से थे अवैध संबंध, बॉस की पत्नी ने करवा दी हत्या


 

युवती के शादीशुदा बॉस से थे अवैध संबंध, बॉस की पत्नी ने करवा दी हत्या


डीसीपी ग्रामीण विवेक यादव ने बताया कि शव की पहचान रागिनी निवासी कृष्णा वाटिका, रघुनाथपुर, नोएडा के रूप में हुई थी। रागिनी प्रॉपर्टी डीलर बंटी निवासी अपना घर कॉलोनी थाना कोतवाली हापुड़ के यहां नोएडा स्थित उसके कार्यालय में डेढ़ साल से नौकरी करती थी। रागिनी का प्रॉपर्टी डीलर से प्रेम-प्रसंग हो गया। वह उसकी पत्नी बनकर रहना चाहती थी। बंटी रागिनी की मौज-मस्ती का पूरा खर्च भी उठा रहा था।

 

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मुरादनगर में तीन अगस्त को हिंडन नदी के किनारे मिले युवती के गोली लगे शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, युवती रागिनी के प्रॉपर्टी डीलर से संबंध थे। यह बात प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी को पसंद नहीं थी। इसलिए पत्नी ने ही अपने भाई के साथ मिलकर रागिनी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी और हत्या कराकर रागिनी के शव को हिंडन के किनारे फेंक दिया था। इस मामले में पिस्टल मुहैया कराने वाले युवक समेत दो लोग फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।


उसकी मौत होने के बाद हिंडन नदी के किनारे फेंक दिया। अब बंटी, उसके साले अमित, पत्नी राखी गोली मारने वाले करण और अंकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल, दो कारतूस बरामद किए हैं। बंटी पर आरोप है कि उसको तीन अगस्त को ही रागिनी की हत्या का पता चल गया था। उसने ही रागिनी के शव को ठिकाने लगाने में आरोपियों की मदद की और आरोपियों को पनाह भी दी। डीसीपी ने बताया कि मामले में अभी सुमित और रामू फरार हैं, उन्होंने अमित को पिस्टल मुहैया कराई थी। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

यह बात बंटी की पत्नी राखी को पता चल गई थी। पहले उसने अपने पति और रागिनी को समझाकर अलग होने के लिए कहा, लेकिन दोनों नहीं मान रहे थे। इसी कारण राखी ने अपने भाई अमित निवासी रावली कलां मुरादनगर, जो अपने जीजा के पास रहता है, के साथ मिलकर रागिनी को रास्ते से हटाने की साजिश रची। अमित ने अपने दोस्त करण और अंकुर निवासी सोटा वाली, हापुड़ के साथ मिलकर वैन्यू कार में रागिनी का नोएडा से अपहरण कर लिया। करण और अंकुर ने पिस्टल से एक गोली रागिनी के सिर और छाती में मारी।

 


By - sagartvnews

07-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.