अपहृत युवक को छुड़ाने गयी पुलिस पर आरोपियों ने किया पथराव ,दो पुलिसकर्मी घायल


 

एक अपहृत युवक को छुड़ाने के लिए गई पुलिस पर आरोपियों ने पथराव कर दिया। जिससे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामला छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि ग्राम टिकरा की रहने वाली बुधिया बाई कुशवाहा ने थाने में शिकायत की थी कि सिंहपुर निवासी दीपू अपने चार अन्य साथियों के साथ उसके पति किशोरी कुशवाहा का अपहरण कर ले गए हैं और उसे बंधक बना लिया गया है। पुलिस जब अपहृत की तलाश करते हुए आरोपी दीपक के ननिहाल ग्राम गौर पहुंची।

 

तो यहां पुलिस को अपहृत किशोरी कुशवाहा मिल गया था। जब पुलिस उसे आरोपियों से छुड़ाकर ले जाने लगी तो आरोपी दीपक राजपूत, मुल्ली राजपूत, राजू राजपूत, महेश राजपूत, राममिलन मिश्रा सहित डेढ़ दर्जन महिला-पुरुषों ने पुलिस को रोकने का प्रयास किया और पुलिस बल पर पथराव कर दिया दिया। लेकिन इसके बाद भी पुलिस ने अपहृत को छुड़ाया। मामले की सूचना मिलने पर एसडीओपी नौगांव के नेतृत्व में भारी पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और आरोपियों के घर में दबिश दी। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।


By - sagarttvnews

02-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.