पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, होटल के कमरे में 12 महिलाएं और तीन पुरुष !


cscscs

पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, होटल के कमरे में 12 महिलाएं और तीन पुरुष !

लाख कोशिशों के बाद देश में देह व्यापार का धंधा जोरों से चल रहा है। देश के अलग-अलग राज्यों से लगातार ऐसे ही मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के हापुड़ पुलिस ने मोदीनगर रोड पर दो स्थानों पर घरों में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। एसपी अभिषेक वर्मा की अगुवाई में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 12 महिलाओं और तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की सरपरस्ती में यह रैकेट लंबे समय से चल रहे थे। एसपी से शिकायत के बाद मामले में कार्रवाई की गई।


मोहल्ले के लोगों ने बताया कि इन घरों में सेक्स रैकेट लंबे समय से चल रहा था। लोगों से अभद्रता, ग्राहकों के रुपये छीनकर भगा देना यहां आम बात थी। शिकायत के बाद भी पुलिस यहां नहीं पहुंचती थी। इन घरों के बाहर कैमरे लगे हुए थे, ताकि बाहर से आने जाने वाले की जानकारी इन्हें मिलती रहे। शुक्रवार को एसपी तक मामले की जानकारी पहुंची तो उनकी अगुवाई में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।


एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को बाबूगढ़ में लकड़ी व्यापारी को हनी ट्रैप में फंसाकर रंगदारी वसूलने के मामले का पर्दाफाश किया गया था। जिसमें पता चला था कि आरोपियों ने व्यापारी से शारीरिक संबंध बनाने के लिए महिला हापुड़ से रुपये देकर बुलाई थी। जानकारी के बाद शुक्रवार सुबह कोतवाली पुलिस ने आदर्शनगर कालोनी और मोहल्ला जसरूपनगर में दो स्थानों पर एक साथ छापा मारा।

जहां से महिला देह व्यापार का संचालन करने वाली सरगना समेत 12 महिलाओं और तीन पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया गया। घरों में ही यह सेक्स रैकेट चल रहा था। गिरफ्तार पुरूष आदर्श नगर निवासी नानक चंद, आवास विकास कालोनी बुलंदशहर रोड निवासी इरशाद, जिला मेरठ के थाना खरखौदा के सैंत कुआं निवासी महेंद्र है। सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

कहने को यह सेक्स रैकेट घरों में चल रहा था, लेकिन पुलिस की जांच में पता चला है कि ऑन डिमांड यहां बाहर से महिलाओं को वैश्यावृत्ति के लिए लाया जाता था। नेपाल, मेरठ, गाजियाबाद के अलावा अन्य शहरों से भी युवतियां और महिलाएं यहां लाई जाती थीं। महिलाओं के हिसाब से उनके रेट निर्धारित थे।

 


By - sagar tv news

29-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.