MP की इस अस्पताल में महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया


 

 


सतना जिला अस्पताल में एक महिला ने चार बच्चो को एक साथ जन्म दिया। नवजात शिशुओं में दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। सिविल सर्जन रेखा त्रिपाठी  के मुताबिक प्रसूता सानिया मंसूरी को प्रसव पीड़ा होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां दोपहर में डाक्टरों द्वारा उनका सीजर आपरेशन करके चार नवजात शिशुओं का सुरक्षित जन्म कराया गया। बताया गया है कि इन बच्चों का जन्म निर्धारित समय से दो माह पूर्व लगभग सात माह में ही हो गया है। इन शिशुओं को शिशु रोग विशेषज्ञों की निगरानी में जिला अस्पताल की एसएनसीयू में रखा गया है। इनमें से दो बच्चों का वजन 1100-1100 ग्राम व 900-900 ग्राम बताया गया है। डाक्टरों के अनुसार अस्पताल में भर्ती जच्चा एवं बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इनमें से एक बच्‍चे की मौत होने की भी खबर है।

 
 

By - sagar tv news

15-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.