लाड़ली बहना के पैसे 1 मार्च को आएंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया ऐलान | sagar tv news |


 

लाड़ली बहना के पैसे 1 मार्च को आएंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया ऐलान | sagar tv news |

लाड़ली बहना किश्त इस बार
को आएंगे -मुख्यमंत्री

 

लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है, 10 मार्च को आने वाली 1250 रूपये की किश्त इस बार महीने के पहले दिन ही आ जाएगी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को बालाघाट में ये एलान किया है, यहां सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा- इस बार हाेली और महाशिवरात्रि के कारण लाड़ली बहनों के बैंक खातों में राशि 1 मार्च को आएगी।

मुख्यमंत्री ने रेंजर कॉलेज मैदान में सभा को संबोधित करते कहा कि भाजपा सरकार ने लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना और कन्यादान योजनाएं चलाईं। विपक्षी नेता पूछते थे कि इन योजनाओं के लिए पैसा कहां से लाओगे लेकिन हमने इसका प्रबंध किया। यह भाजपा की सरकार है, कोई योजना बंद नहीं होगी। हमारी सरकार के पास पैसों की कमी नहीं है। हमारा प्रधानमंत्री प्रधान सेवक है तो हम मुख्य सेवक हैं।

बता दे की विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओ को आत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य से इस योजना को शुरू किया गए था जिसमे सवा करोड़ महिलाओ के खातों में हर महीने की 10 तारीख को राशि ट्रांसफर की जाती है पहले 1 हजार रूपये दिए जाते थे लेकिन अब 1250 रूपये कर दिए गए है, यह राशि धीरे धीरे बढ़कर 3 हजार तक होनी है।


By - sarju patel , sagar tv news - stvn india

21-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.