सागर - बच्चों की कहा सुनी में पुलिस को घर पहुंचकर होना पड़ा तैनात


 

स्कूल में बच्चों के बीच हुई लड़ाई ने एक बडा रूप ले लिया। इन बच्चों के परिजनों ने न केवल एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट की बल्कि घर में पथराव तक कर दिया। हालात यह पैदा हो गए कि पुलिस बल को तैनात होना पडा। मामला सागर जिले के खुरई का है। बताया जा रहा है कि शास्त्री वार्ड निवासी बालाप्रसाद कुचबंदिया का बेटा विक्रम हाई स्कूल में पढ़ता है।

 

वहीं गौरव और सौरभ यादव के परिवार का एक लड़का भी पढ़ता है। दोनों में लड़ाई हो गई तो वह गौरव यादव के घर समझाने आया था, लेकिन उन सभी ने मिलकर बहुत देर तक उसकी डंडों से मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद उसने अपने परिवार के लोगों को भी बुला लिया। जिनसे विवाद में उसके परिवार के अन्य लोग भी घायल हो गए। यहां तक कि कुचबंदिया समाज के लोगों ने सौरभ और गौरव यादव के घर पर जमकर पथराव कर दिया।

 

दोनों पक्षों में बड़े विवाद की आशंका के चलते सौरभ और गौरव यादव के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात करना पडा। इसके साथ पुलिस बल गश्त करता रहा। रात में भी बड़ी संख्या में पुलिस बल घर के बाहर मौजूद रहा। बताया जा रहा है कि रात भर पुलिस बल लगाए जाने के आदेश वरिष्ठ अधिकारियों ने दिए गए हैं ताकि कोई बड़ा विवाद न हो।

 

वही, बाला कुचबंदिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने गौरव यादव और सौरभ यादव पर मामला दर्ज कर लिया। जबकि दूसरे पक्ष से प्रदीप यादव की रिपोर्ट पर बालाप्रसाद आदिवासी, अर्जुन आदिवासी, राहुल आदिवासी और हल्कू आदिवासी पर मामला दर्ज किया। वही, कृष्ण गोपाल यादव अपने परिवार सहित बीती रात खुरई शहरी थाने पहुंचे। जहां उन्होंने परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।


By - sagarttvnews

09-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.