फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण के दौरान मजदूरों के साथ कुछ हुआ यह कि कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
जबलपुर के मदनमहल थाना के सामने उस वक्त हड़कम्प मच गई. जब फ्लाईओवर निर्माण कार्य कर रहे चार मजदूर मलबे में दब गए। जिनमें से 1 मजदूर ने दम तोड दिया। वही तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
इस मामले में बताया जा रहा है कि मदन महल थाना से दमोह नाका की ओर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा था और गढ्डे में काम कर रहे मजदूरों पर अचानक मलबा गिर गया. जिससे मजदूरों में चीख पुकार मच गई. शोर सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए. सभी ने मलबा हटाकर मजदूरों को बाहर निकाला, लेकिन एक मजदूर की जान नहीं बच सकी।
वहीं घायल तीन मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची और. जेसीबी की मदद से मलबे को हटाया गया, इसके बाद मजदूरों को बाहर निकाला गया। मदन महल पुलिस थाना प्रभारी और सीएसपी रीतेष सिंह मौके में पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
बहरहाल, जब इस मामले की जानकारी कांग्रेस पार्षदों को लगी तो वे प्रदर्षन करने के लिए मदन महल थाने के पास पहुंच गए। कांग्रेस पार्षद और एमआईसी मेंबर अमरीश मिश्रा के नेतृत्व में जमकर प्रदर्षन किया गया और कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक के परिजनों को मुआवजा राषि दिलाए जाने की मांग की। बताया जा रहा है कि फ्लाईओवर का निर्माण जहां पूरा होने वाला है, वही, ठेकेदार लापरवाही बरत रहा है।