सागर - श्मशान घाट में हुआ भजन कीर्तन का आयोजन,जमकर नाचे लोग


 

आमतौर पर रात के समय श्मशान घाट जाने में सभी को डर लगता है लेकिन सागर जिले के खुरई के भूतेश्वर मंदिर के पास स्थित श्मशान घाट पर बीती रात एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जहां पितृ पक्ष में लोगों ने मोरारी बापू की कथा मानस मसान से प्रेरित होकर भजन-संकीर्तन किया। शिव के भजनों पर लोग जमकर थिरकते हुए नजर आए और भगवान की भक्ति में डूब गए।

 

इस संबंध में आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस तरह का नगर में यह पहला आयोजन है। मसान ही वह स्थान है जहां सभी को सत्य समझ में आता है। मसान सत्य भूमि है, प्रेम भूमि है और करुणा भूमि है। मसान ही व्यक्ति को सदा के लिए विश्राम देता है और मसान सदा के लिए जाग्रत कर देता है। मसान ही मानस है और मानस ही मसान जो व्यक्ति को सत्य, प्रेम और करुणा का भान कराता है। बताया जा रहा है कि काफी देर तक चले इस आयोजन में षामिल होने के लिए बडी संख्या में लोग पहुंचे। 


By - sagarttvnews

03-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.