अवैध संबंध के शक में पति ने पत्‍नी को मारी गोली,पुलिस पहुंची तो खुद को घर में किया बंद फिर...


 

रतलाम में सोमवार रात पति ने पत्नी को गोली मार दी। घायल हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया, जब पुलिस पहुंची तो वह खुद को भी गोली मारने की धमकी देने लगा। दो घंटे बाद वह बाहर आया। तब जाकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। घटना शहर के गीता मंदिर इलाके की है।

 

यहां रहने वाले धर्मेंद्र सिसोदिया का पत्नी राखी सीसौदिया से विवाद हुआ। आरोपी को पत्नी के चरित्र पर शक था, पत्नी ने जब इस बात का विरोध किया तो उसने पिस्तौल से चार राउंड फायर किए। सूचना मिलने पर स्टेशन रोड थाना से पुलिस मौके पर पहुंची। इतने में आरोपी ने अपने आपको घर में बंद कर लिया और खुद को गोली मारने की धमकी देने लगा।

 

पुलिसकर्मियों ने उससे लगातार बातचीत जारी रखी और समझाइश देकर घर से बाहर बुलाया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। फिलहाल घायल महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है।


By - sagarttvnews

17-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.