हरिहर तीर्थ धाम में साध्वी ऋतंभरा दीदी का हुआ शुभागमन, निषाद राज मंदिर के भूमिपूजन में बनीं साक्षी


हरिहर तीर्थ धाम में साध्वी ऋतंभरा दीदी का हुआ शुभागमन, निषाद राज मंदिर के भूमिपूजन में बनीं साक्षी


जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य जी का आशीर्वाद लेने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट
पद्म श्री विभूषित गायिका मालिनी अवस्थी ने भी किया शिरकत, मधुर आवाज का बिखेरेंगी जलवा


🚩हरिहर तीर्थ धाम में प्रतिदिन महान साधू, संतों के पदार्पण हो रहे हैं। गुरुवार को साध्वी ऋतंभरा दीदी का आगमन हरिहर तीर्थ में हुआ जहां उनके दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। साध्वी ऋतंभरा दीदी का आगमन प्रधान सेवक संजय सत्येंद्र पाठक की परिकल्पना के अंतर्गत हरिहर तीर्थ में बनने वाले निषाद राज मंदिर के भूमिपूजन की साक्षी के लिए हुआ। साध्वी ऋतम्भरा दीदी आध्यात्मिक हिन्दू नेत्री हैं, जो बहुत से मानवतावादी सामाजिक प्रकल्पों की प्रेरणा स्रोत हैं। वात्सल्य ग्राम की संकल्पना साध्वी जी की अनुपम देन है। वे अयोध्या के राममन्दिर आन्दोलन से जुड़ी रहीं हैं।
फिल्म अभिनेता और राजनेता भी कर रहे सहभागिता

 


हरिहर तीर्थ में तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु रामनंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी का पदार्पण पूर्व में ही हो चुका है जिनके द्वारा रामकथा का रसास्वादन जनता जनार्दन को कराया जा रहा है। इस पुण्य क्षेत्र में मशहूर फिल्म अभिनेता दद्दा जी के परम शिष्य आशुतोष राणा भी सहभागी बने हुए हैं। वहीं गुरुवार को भारती जनता पार्टी के महा सचिव कैलाश विजयवर्गीय, जलसंसाधन मंत्री तुलसी सिलावट भी पहुंचे और स्वामी राम भद्राचार्य जी का आशीर्वाद लिया।
संजय का संकल्प हम सभी का संकल्प है
पर्यटन निगम के चेयरमैन विनोद गौंटिया ने प्रधान सेवक द्वारा कराए जा रहे कार्य को अतुलनीय बताया। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा की यह संकल्प संजय का ही नहीं पूरे मध्यप्रदेश का है, हम सबका है। यह पुनीत कार्य सदियों तक याद किया जाएगा इसलिए हम सभी को सहभागिता दर्ज कराना चाहिए।

 

संतों के आशीर्वाद से साकार होगी संजय की भीष्म प्रतिज्ञा
महासचिव कैलाश विजयवर्गीय: ऐसा लगता है संजय पाठक ने संतों का कुंभ लगा दिया है, पूरी परिकल्पना को साकार करने की भीष्म प्रतिज्ञा लेने वाले संजय को धन्यवाद। संजय पाठक ने बहुत बड़ा काम किया है, देश में जिस तरह के हालात हैं, देश की संस्कृति को विकृति करने के कुत्सित प्रयास को रोकना है। ये राम का देश है, ये कृष्ण का, गंगा, गायत्री का देश है। जो लोग देश विरोधी हैं उन सबकी नेस्तनाबूत करने का संकल्प लेना है। साधू संतो के आशीर्वाद से देश को विश्वगुरु बनायेंगे।
श्रृद्धा और संस्कार का संगम बनेगा हरिहर तीर्थ
संकल्प देश के कल्याण के लिए हो, जनकल्याणकारी हो तो देव सत्ता भी सरलता से संकल्प को पूरी करती है। जहां सद्भावना होती है वहां समृद्धि और सफलता सहज ही मिलती है। ये हरिहर तीर्थ श्रृद्धा और आस्था का संगम बनेगा। यह उद्गार साध्वी ऋतम्भरा दीदी ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा की मातृ शक्ति तो धर्मराज का मार्ग प्रशस्त करने की भूमिका निभाएं। पुत्रियां दिग्भ्रमित न हों, सनातनियों की कोई पुत्री विधर्मियों के हाथ न जाएं। हमे बच्चों को स्मरण करना होगा की हम संस्कारों के गंगाजल से सींचे जाते हैं। ऋतंभरा जी ने कहा की पहले हमारे पुरखों ने मंदिरों को टूटते देखा था और हम मंदिरों का निर्माण देख रहे हैं यह हमारा सौभाग्य है। हरिहर तीर्थ में संजय ने संतों का भक्तों का कुंभ लगा दिया दिया है।
मालिनी अवस्थी के मधुर भजनों से गुंजायमान हुआ कार्यक्रम स्थल
मधुर आवाज की धनी, मालिनी अवस्थी ने हरिहर तीर्थ में अपनी आ

 

 

 


मद दी। मनमोहक आवाज में गायिका मालिनी अवस्थी ने स्वामी रामभद्राचार्य जी का आशीर्वाद लिया और राम कथा का श्रवण करने के बाद शानदार भजनों की प्रस्तुति देकर पंडाल में उपस्थित भारी जनसमुदाय को मंत्रमुग्ध कर दिया। ज्ञात हो की मालिनी अवस्थी एक भारतीय लोक गायिका हैं। वह हिन्दी भाषा की बोलियों जैसे अवधी, बुंदेली भाषा और भोजपुरी में गाती हैं। वह ठुमरी और कजरी में भी प्रस्तुत करती हैं। भारत सरकार द्वारा उन्हें नागरिक सम्मान पद्म श्री से 2016 में सम्मानित किया गया था।
साधू, संतो का लगा मेला, मिल रहे आशीर्वचन
गौरतलब है की कटनी जिले के विजयराघवगढ़ स्थित ग्राम बंजारी में प्रधान सेवक द्वारा हरिहर तीर्थ धाम का निर्माण कराने का संकल्प लिया गया है। यह क्षेत्र पूरे भारत का पहला ऐसा तीर्थ स्थल बनने जा रहा है जो इतिहास के पन्नों पर स्वर्ण अक्षरों से दर्ज होगा। यहां धर्म गुरुओं का समागम इस पुण्य क्षेत्र को पावन बना रहा है तो वहीं क्षेत्र की जनता को महान संतों के आशीर्वचन से अभिसिंचित होने का सौभाग्य मिल रहा है।

 

 

 


By - sagar tv news

16-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.