घर वालों के खिलाफ जाकर की शादी, माता-पिता ने किया जिंदा बेटी का पिंडदान, शोक संदेश वायरल


 

बेटी के जीवित होने के बाद भी एक पिता ने अपनी बेटी का न केवल पिंडदान कर दिया बल्कि मृत्युभोज भी करवा दिया, पिता उससे इस बात से नाराज था कि उसने पिता की मर्जी के बगैर एक विषेस समुदाय के लडके से षादी कर ली थी, यह मामला जबलपुर जिले से सामने आया है। बताया जा रहा है कि गोहलपुर अमखेरा निवासी चंद्रिका दुबे की बेटी अनामिका ने घर वालों की मर्जी के बगैर और बिना बताये मोहम्मद अयाज से जनवरी में कोर्ट मैरिज कर ली थी।

 

पांच महीने बाद मुस्लिम रिवाज के साथ उसका निकाह भी कराया गया और इस निकाह का कार्ड वायरल हुआ। जिसमें अनामिका का नाम उजमा फातिमा पिता चन्द्रिका प्रसाद दुबे लिखा था, इस पर दुबे पर आरोप भी लगाए गए थे, सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल करने के मकसद से ऐसा कार्ड जानबूझकर प्रिंट करवाकर वायरल किया गया है। इस बात से लडकी का पिता चंद्रिका दुबे काफी दुखी हो गया और उसने गौरीघाट पर जाकर लडकी के नाम पिंडदान कर दिया।

 

यहां तक कि उसने अपनी बेटी की डेथ के संबंध में षोक संदेष कार्ड भी छपवाया। वही, इस मामले ने हिंदूवादी संगठन कार्यकर्ताओं के साथ वे एसपी ऑफिस भी पहुंचे और मुस्लिम युवक पर धर्मांतरण समेत लव जिहाद का आरोप भी लगाया। मैरिज सर्टिफिकेट में दो गवाह हिन्दू थे। उनके दस्तावेज और बयानों में भी मेल नहीं खा रहा हैं। वे पुलिस की अब तक की कार्रवाई से संतुष्ट नही है।


By - sagartvnews

12-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.