प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी: मौत को गले लगाने के पहले सेक्स की आशंका


AXAX

प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी: मौत को गले लगाने के पहले सेक्स की आशंका

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के माडा थाना के खम्हरिया इलाके में शनिवार की देर रात एक प्रेमी युगल ने जंगल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

फिलहाल मृतक युवक-युवती की पहचान नहीं हो सकी है, पुलिस उनकी शिनाख्ती में जुटी हुई है। वहीं आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। अंदेशा जाहिर किया जा रहा है कि दोनों शादी करना चाहते होंगे, लेकिन घरवालों की रजामंदी नहीं होने के चलते प्रेमी जोड़े ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने का फैसला कर लिया।

इधर जैसे ही क्षेत्र में प्रेमी युगल के सुसाइड की खबर फैली मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हैरानी वाली बात यह है कि मृतक युवक और युवती की लाश अर्धनग्र हालत में फंदे पर लटकती पाई गई। इसमें युवती ने सिर्फ अंडरगारमेंट्स ही पहने हुए थे, जबकि युवक बनियान और बरमूडा में था। ऐसे में यह भी आशंका जताई जा रही है कि मरने से पहले दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने होंगे. फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 


By - sagar tv news

28-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.