बंडा MLA ने CM की VC में राजस्व अमले की खोली पोल, शिवराज बोले-मैं चेक कराता हूं


 

 


एमपी के अलग-अलग जिलों में ओलावृष्टि से हजारों किसानों की फसलें चौपट हो गई हैं। सीएम ने शुक्रवार को 36 जिलों के 1,48,251 किसानों की प्रभावित हुई 1,12,770 हेक्टेयर फसल के लिए राहत राशि के तौर पर 159.52 करोड़ की राशि सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर की। इसके बाद सीएम ने ओला प्रभावित किसानों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की। सागर जिले से वर्चुअल जुडे बंडा से कांग्रेस विधायक तरवर सिंह लोधी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में राजस्व विभाग के कर्मचारियों पर भेदभाव करने और लापरवाही के आरोप लगाए।विधायक बोले- अफसरों की लापरवाही से मेरे क्षेत्र के किसानों के नाम नहीं आए सीएम सागर जिले के किसान प्रानसिंह से वर्चुअल चर्चा कर रहे थे। सीएम ने किसान से पूछा आपके पास कितनी जमीन है ? प्रान सिंह ने बताया कि  शाहगढ़ में तीन गांव और बंडा में छह गांव ओलावृष्टि से प्रभावित हैं। विधायक की बात सुनकर सीएम ने कहा जहां भी नुकसान हआ है। वहां भी इंतजाम करेंगे। मैं खुद चेक करा लूंगा। 


By - sagartvnews

29-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.