उज्जैन के हरसिद्धि मंदिर में अचानक जल उठी दीपमालिका, लोग मान रहे चमत्कार


 

उज्जैन के हरसिद्धि माता मंदिर स्थित दीप मालिका में दोपहर अचानक आग लग गई। इसकी खबर में लगते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं तो कुछ लोग इसके पीछे अलग ही कारण गिना रहे हैं। फायर ब्रिगेड से आग पर काबू पाया गया। दसरअस्ल मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन के माता हरसिद्धि में गुरुवार दोपहर को अचानक महामाया के समीप स्थित दीपमालिका में आग जल उठी। दीपमालिका से उठते धुंए को देख अचानक श्रद्धालुओं ने इसकी जानकारी पुजारी और माता हरसिद्धि मंदिर के प्रबंधकों को दी। आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड मंगाई गई और बावड़ी के पानी का उपयोग कार इस आग पर काबू पाया गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन दीपमालिका में अचानक लगी आग को लोगों ने चमत्कार माना तो वहीं कुछ लोगों ने आग का जिम्मेदार दीप मालिका के नीचे लगे दीपक को बताया बता दें कि इस प्रकार की घटना सिंहस्थ के पहले भी हो चुकी है।

 


By - sagartvnews

28-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.