जघन्य हत्याकांड - लाश के किये 10 टुकड़े फिर बोरे में भरकर नाले में फेंका


 

 

एमपी  के जबलपुर  से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की लाश नाले के पास एक बोरे में टुकड़ों में मिली है। मृतक की पहचान नरसिंहपुर के निवासी अनुपम शर्मा के रूप में हुई है।दरअसल, नरसिंहपुर के गाडरवारा  का रहने वाला अनुपम शर्मा जबलपुर में मकान लेकर अकेला रह रहा था। अनुपम 16 फरवरी से लापता था। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद से पुलिस युवक की तलाश कर रही थी। वहीं पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।हत्यारे की निशानेदही पर रविवार को उसका शव टुकड़ों में नाले के पास बोरी में मिला। हत्या करने के बाद लाश को ठिकाने लगाने की प्लानिंग की गई। जिसके बाद अनुपम के शव को आरा मशीन से कई टुकड़ों में काटा गया। ताकि उसकी पहचान ना हो सके। इसके बाद शव के टुकड़ों को बोरे में भरकर नाले में फेंक दिया


By - sagartvnews

11-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.