पति बोला पत्नी वापिस दिला दो, दूसरी शादी करने वाली पत्नी बोली पसंद नहीं पहला पति || STVN INDIA ||


 

मध्यप्रदेश के भिंड में एक दिलचस्प मामला सामने आया है। पत्नी ने बिना तलाक लिए दूसरी शादी कर ली। पहले पति से हर महीने भरण-पोषण भी लेती रही और दूसरे पति के साथ रहने लगी। दूसरी शादी की बात जब पहले पति को पता चली तो वह थाने पहुंच गया। दरअसल, जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कौहार के रहने वाले धर्मेंद्र पुत्र रामदास जाटव की शादी 4 मार्च 2017 में भिंड निवासी राखी से हुई थी। शादी के बाद महिला करीब एक साल ससुराल में रही। धर्मेंद्र दिल्ली में जॉब करता है। कुछ दिनों तक वो अपने पति के साथ दिल्ली रही। इसके बाद वो मायके आकर रहने लगी और फिर दोबारा वापस ससुराल नहीं गई। मायके में रहकर ही महिला ने भरण पोषण का केस भी लगाया। उधर, राखी के दूसरे पति राय सिंह ने कहा कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि राखी की पहले भी शादी हो चुकी है। महिला डीएसपी थापा का कहना है कि दोनों पक्षों को सुना गया है। महिला ने बिना तलाक लिए दूसरी शादी की है। इस मामले में कानून प्रक्रिया के तहत कार्रवाई होगी।


By - SARJU PATEL, STVN INDIA - SAGAR TV NEWS

20-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.