टीआई के सामने पुलिस वालों ने जलाईं मोबाइल की टार्चें, कार को लगाया धक्का, क्या बोले पुलिस कप्तान?


 

शाजापुर थाने में पदस्थ रहे टीआई संजय मंडलोई के सेवानिवृत्त होने का विदाई समारोह चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल निरीक्षक मंडलोई पिछले दिनों से लाइन में थे। 31 मार्च को उनका रिटायर्मेंट था। इस पर साथी पुलिसकर्मियों ने आजाद चौक पर उन्हें अनोखी विदाई दी। पुष्पमालाएं पहनाकर पुलिस जवानों ने उन्हें अपने मोबाइल की टार्च जलाकर सम्मान दिया। इतना ही नहीं जिस बुलेरो गाड़ी में वे सवार थे उसे हाथों से धक्का लगाया। आपको बता दें कि निरीक्षक मंडलोई ने पुलिस विभाग में 37 साल तक नौकरी की। पिछले एक सप्ताह से वह होली के दौरान लगातार काम कर रहे थे। रविवार को अंतिम दिन वह सुबह 6 बजे से ही ड्यूटी कर रहे थे। शाम 6 बजे ड्यूटी पर रहते ही उन्हें विदाई दी गई। विदाई देने पहुंचे एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने कहा कि पुलिसवाले अपनी पूरी जवानी ड्यूटी में निकाल देते हैं। घर—रिश्तेदारी में आने—जाने का ठीक से समय नहीं मिल पाता। निरीक्षक संजय मंडलोई ने भी 37 साल विभाग की सेवा की है। इस अवसर पर एडिशनल एसपी, एसडीओपी, टीआई सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान शामिल रहे।

 


By - sagarttvnews

01-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.