कांग्रेस को देश से हटा देगा…रामेश्वर शर्मा बोले-रामलला का दर्शन सोनिया गांधी के भाग्य में नहीं


 

कांग्रेस ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण अस्वीकार कर दिया। सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, अधीर रंजन चौधरी समेत कई नेता इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। कांग्रेस के इस फैसले के बाद बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि रावण की तरह श्रीराम विरोध का हठ कांग्रेस को देश से हटा देगा। 

 

हुजूर सीट से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने आगे कहा कि पूरे देश के राम भक्तों को यह भरोसा था कि रामलला मंदिर राम भक्तों के द्वारा ही बनाया जाएगा। उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी है, उनकी कृपा हुई है फिर यह भव्य मंदिर बन रहा है। कांग्रेस या अन्य कोई राजनीतिक दल या देश का कोई भी नागरिक हो राम जन्मभूमि न्यास ने सभी को निमंत्रण भेजा भेजा है। मगर यह दुर्भाग्य की बात है कि सोनिया और कांग्रेस के मन में राम विरोध पहले की तरह है। 

 

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पहले भी भगवान राम को काल्पनिक मानते थे। आज भी राम मंदिर कांग्रेस को नहीं भा रहा। वे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से राम के अस्तित्व पर सवाल उठाना चाहते हैं। जिसको भगवान का आशीर्वाद नहीं होगा वो ही अयोध्या नहीं जाएगा। कांग्रेस के भाग्य में राम भक्ति नहीं है, न उनकी सेवा लिखी है। उन्होंने कहा कि रावण की तरह श्रीराम विरोध का हठ कांग्रेस को अब देश से हटा देगा।

 

 

 

By - sagarttvnews

11-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.