पूर्व BJP मंत्री रामदयाल का निधन ,श्रद्धांजलि देने छतरपुर पहुंचे CM शिवराज


 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को सुबह साढ़े नौ बजे छतरपुर जिले के महाराजपुर पहुंचे। उन्होंने यहां पूर्व गृह और जल संसाधन राज्य मंत्री रामदयाल अहिरवार के अंतिम दर्शन किए। गार्ड ऑफ ऑनर के साथ रामदयाल अहिरवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

 

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि रामदयाल ने पार्टी के काम को विस्तार देने के लिए अपने आप को समर्पित किया था। वे संघ के स्वयंसेवक भी थे। समाजसेवी भी थे। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने अनेकों उल्लेखनीय काम किए। वे लोकप्रिय इतने थे कि 6 बार विधायक रहे। उनके बारे में कहा जाता था कि वे परमानेंट विधायक हैं। जब महाराजपुर आरक्षित सीट थी, अनुसूचित जाति के लिए तो यहां से 5 बार वे विधायक रहे, बाद में चंदला से पार्टी ने उनको चुनाव लड़वाया तो वहां से भी विजयश्री प्राप्त करके आए। विधायक के नाते उन्होंने जनता की दिन-रात दिल और जान से सेवा की। उनके जाने से केवल छतरपुर नहीं मध्यप्रदेश में भाजपा ने अपना समर्पित कार्यकर्ता और जनता ने अपना नेता खोया है।

 

मैं और प्रदेश अध्यक्ष आज उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करने आए हैं। वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि रामदयाल अहिरवार भाजपा के ऐसे कार्यकर्ता थे, जिन्होंने इस क्षेत्र में पार्टी को खड़ा किया। उनका जाना केवल इस क्षेत्र के लिए नहीं प्रदेश के लिए अपूर्णीय क्षति है। एक कार्यकर्ता के नाते उन्होंने जो काम किया उसको इस क्षेत्र और प्रदेश में भाजपा याद तो रखेगी ही। उनके जाने से पूरी भाजपा शोकाकुल है। गौरतलब है कि रामदयाल अहिरवार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के कार्यकाल में दो बार मंत्री रहे। 2008 में परिवहन और गृह मंत्री रहे। इसके बाद 2012 में सिंचाई में मंत्री के पद पर रहे। उनके परिवार में 3 बेटे और एक बेटी है।


By - sagarttvnews

15-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.