जंगल की घाटी में उगाई गई थी अफीम,पुलिस दबिश देकर की कार्यवाही


 

शिवपुरी जिले के छर्च थाना क्षेत्र में पुलिस ने अफीम की खेती को बरामद किया है। यह खेती जंगल के बीचोबीच घाटी में उगाई गई है। बताया गया कि जिस जगह अफीम की खेती की गई है वह पूर्व में डकैतों की आरामगाह हुआ करती थी।
सूत्रों की माने तो पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है साथ ही फिलहाल पुलिस अफीम की खेती को उखड़वाने का कार्य कर रही है। वही अफीम की खेती अनुमानित कीमत करोड़ों में आंकी गई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी छर्च थाना क्षेत्र के ककरा-देहदे गांव के पास के जंगल में पहाड़ी की घाटी में अफीम की खेती को कुछ लोगों द्वारा किया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब साढ़े तीन बीघा खेत मे अफीम की फसल को लहलहाते हुए पाया।फिलहाल पुलिस अफीम की खेती को उखड़वाने का कार्य कर रही है। इसके बाद पुलिस इस मामले का खुलासा करेगी। बताया गया है कि जिस क्षेत्र में अफीम की खेती की गई है वह स्थान पूर्व में डकैतों की आरामगाह रही है आज भी इस क्षेत्र में ग्रामीण न के बराबर ही जाते हैं। पुलिस की कार्यवाही फिलहाल जारी है।
 

By - sagartvnews

07-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.