सागर- पहले भाजपा फिर कांग्रेस अब फिर भाजपा में आया ये युवा नेता


 

 

एक तरफ कांग्रेस नेता राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के नेता लगातार कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम रहे हैं। सागर में भी कुछ ऐसा ही फिर एक बार देखने को मिला है। जहां राहतगढ़ नगर अध्यक्ष रहे और युवक कांग्रेस जिला महामंत्री वसीम खान ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली है। सागर में राजस्व और परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने भाजपा का अंग वस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। भाजपा में आने के बाद वसीम खान ने आरोप लगाते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी के नेता कभी भी कार्यकर्ता का साथ नहीं देते। जिससे उन्होंने कांग्रेस छोड़ भाजपा में घर वापिसी की है।
गौरतलब है की वसीम पहले भारतीय जनता पार्टी में थे। लेकिन किन्ही कारणों से कांग्रेस में चले गए। वहां कुछ समय गुजारने के बाद फिर एक बार भाजपा में वापिसी की है।-


By - sagartvnews

02-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.