302 के आरोपियों को नहीं पकड़ रही पुलिस, परेशान लोग कलेक्ट्रेट में बैठे धरने पर


 

 

दमोह जिले के पथरिया थाना इलाके में बीते करीब 20 दिन पहले एक मर्डर का मामला आमने आया था। आरोप है की आरोपी परिवार को धमकियां दे रहे हैं जिससे किंद्रहो गांव के लोग दमोह पहुंचे और कलेक्ट्रेट के बाहर अनिश्चितकाल के लिए धरने पर बैठ गए। बताया गया की प्रीतम विश्वकर्मा के भाई गोकुल विश्वकर्मा का करीब 20 दिन पहले मर्डर किया गया था। जिसके तीन आरोपी फरार हैं। जो लगातार उन्हें धमका रहे हैं। साथ ही गांव से भगाने का प्रयास कर रहे हैं। आरोपी अपनी खेती का काम कर रहे हैं। लेकिन वो लोग अपनी खेती नहीं कर पा रहे। इस वजह से पूरा परिवार दहशत में हैं। ये भी आरोप है की पुलिस से कई बार शिकायत करने पर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया।
जानकारी के मुताबिक मर्डरकांड के आरोपी गुलाब सिंह लोधी, भान सिंह लोधी और मनीष जैन फरार हैं। परेशान परिवार को मजबूर होकर कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठना पड़ा।


By - sagartvnews

11-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.