अवैध Hathyar बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा, 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर 70 Hathyar बरामद


 

 

पुलिस ने बड़ी कार्यवाई करते हुए अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनके पास से 70 हथियार जिसमें 58 पिस्टल और 12 देसी कट्टे जब्त किए हैं। जिनकी कीमत 50 लाख बताई जा रही है। कार्यवाई एमपी की खरगोन पुलिस ने की है। साथ ही भारी मात्रा में हथियार बनाने का सामान भी बरामद हुआ। आरोपी अवैध रूप से हथियार बनाकर बेचते थे।
बताया गया की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिगनूर और धूलकोट में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री चलाई जा रही है। जिस पर गोगांवा और भगवानपुरा पुलिस की टीम ने दोनों जगह दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने मौके से 9 आरोपियों को पकड़ा। जिनके पास से बड़ी संख्या में हथियारों का जखीरा बरामद हुआ।
पुलिस को मौके से अर्ध-निर्मित हथियार और बड़ी संख्या में हथियार बनाने की सामग्री भी मिली है। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
एसपी धर्मवीर सिंह की माने तो ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना गोगांवा के सिगनूर गांव और भगवानपुरा थाना के धुलकोट गांव में टीमों ने दबिश दी। यह दोनों ही गांव अवैध हथियार मामलों में हमेशा सक्रिय रहे हैं। धुलकोट से 33 वहीं सिगनूर से 37 अवैध हथियार जब्त किए गए। पकड़े गए सभी आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड है।


By - sagartvnews

15-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.