इस पंद्रह अगस्त पर भारत अपनी आज़ादी का 75 वा अमृत महोत्सव मना रहा है। पीएम मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत देश तिरंगे के रंग में रंगा है। तो भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग और अन्य विभाग ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ऐतिहासिक स्मारकों को तिरंगा के रंग में रंग दिया है। जिनकी ख़ूबसूरती देखते ही बन रही है। आजादी के 75 साल बाद पहली बार ग्वालियर किले पर तिरंगा फहराया गया। रंगीन रोशनी के बीच किले पर तिरंगा काफी आकर्षक लग रहा है
तो सिवनी जिले में एशिया के सबसे बड़े मिट्टी के बांध संजय सरोवर भीमगढ़ बांध में आजादी अमृत महोत्सव के तहत अद्भुत नज़ारा देखने मिला। यहां आजादी के जश्न पर विशेष लाइटिंग के जरिए शानदार सजावट की गई है। बांध तिरंगे के रंग से सराबोर हो चुका है।
इसके अलावा इटारसी में भी अनूठे रूप से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। यहां पर भी तवा डैम को तिरंगे के रंग में रंगा गया है। डैम के सभी गेटों को तिरंगे के रंग की विधुत लाइट से सजाया गया है। जिससे यहाँ से निकलने वाले पानी में तिरंगे के रंगों का पानी निकल रहा है।-----
सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.