सागर-राजघाट बाँध में समाया 12 साल का एजान || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर के राजघाट बांध में समाने से एक बच्चे की जान चली गई। लाजपतपुरा वार्ड निवासी 12 वर्षीय एजान मोहम्मद मेहराज परिवार वालों के साथ बेबस नदी पर बने राजघाट बांध पर घूमने के लिए गया था। यहां वह नहाने लगा। इसी दौरान गहरे पानी में जाने के कारण एजान पानी में समा गया। कुछ देर बाद परिवार वालों को एजान नजर नहीं आया तो तलाश शुरू की। डूबने के संदेह पर आसपास के लोगों की मदद से पानी में खोजा। तभी पानी के अंदर एजान मिला। जिसे परिवार वाले तुरंत बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सूचना पर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है।


By - Sagar tv news

12-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.