युद्ध के हालातों से जूझ रहे यूक्रेन में कई भारतीय छात्र भी फंसे हुए हैं। ऐसे ही एक छात्र सागर जिले के श्री वेदांश खरे हैं। वेदांश से सागर कलेक्टर दीपक आर्य ने आज सुबह बात की और उनसे उनकी खैरियत की खबर ली। वेदांश ने बताया कि वे पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं और कलेक्टर से बात करने के बाद उन्हें भरोसा है कि, वे जल्द ही अपने देश लौटेंगे। कलेक्टर दीपक आर्य ने वेदांश को आश्वासन दिया है कि वे राज्य शासन से बात कर उनके स्वदेश लौटने की व्यवस्था के प्रयास कर रहे हैं।बता दे की , सागर की एकता कॉलोनी,के निवासी वेदांश खरे खरे, जो वर्तमान में यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं, वेदांश खरे से बात करने पर जानकारी मिली है कि उन्होंने इंडियन एमबेसी से बात की है। उन्हें बस के माध्यम से पोलैंड बॉर्डर पर ले जाया जा रहा है। जहां से भारत सरकार के द्वारा जो भी व्यवस्था कराई जाएगी उसके माध्यम से वे अपने देश लौटेंगे। वेदांश के पिता संदीप खरे ने बताया कि वेदांत पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं।
सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.