अचानक सागर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान || SAGAR TV NEWS ||
अचानक सागर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान || SAGAR TV NEWS ||
मध्यप्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान फिर एक बार सागर पहुंचे हालांकि वो अल्प प्रवास पर ही आये हुए थे जिसके बाद वो रवाना हो गए। दरअसल सागर जिले के बीना में स्थानीय विधायक महेश राय के बेटे की शादी है। जिसमें शामिल होने और आशीर्वाद देने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे। उन्होंने विधायक और परिजनों से मुलकात की इसके बाद सीएम सीहोर कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। उनके साथ में नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया भी मौजूद थे।