बीकानेर की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय सेना के शौर्य का प्रदर्शन || STVN INDIA ||


भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के पास रेगिस्तान के तपते धोरों के बीच भारतीय सेना इन दिनों अपने शौर्य का प्रदर्शन कर रही है। जहां एक बार फिर से पाकिस्तान की सीमा से महज़ 60 किलोमीटर की दूरी पर सेना का युद्ध अभ्यास किया जा रहा है। वहीं मंगलवार सुबह यहां पर भारतीय सेना के जवानो ने अपना दमख़म दिखाया और अत्याधुनिक हथियारों के धमाकों की गूंज रेगिस्तान में सुनाई दे रही है।

दरअसल, बीकानेर जिले का महाजन का फ़ील्ड फ़ायरिंग रेंज पाकिस्तान से महज़ कुछ ही दूरी पर स्थित है। पाकिस्तान से 60 किलोमीटर दूरी पर 130 MM ओर K9 का वज्रपात जैसे घातक हथियारों से युद्धाभ्यास किया जा रहा है।

पिछले एक महीने से भारतीय सेना जिस तोप से सर्वाधिक प्रभावित है और उसकी ट्रेनिंग लेकर रोमांचित है, उसमें बीएमपी 2 सबसे आगे है। भारत और अमेरिका के बीच हुए युद्धाभ्यास में भी बीएमपी 2 ने यहां दहाड़ लगाई थी। BMP-2M पैदल सेना से लड़ने वाला तोप है, जिसे स्वदेशी भी कहा जाता है। ये BMP-2 IFV का उन्नत संस्करण है। ये भारतीय सशस्त्र बलों के लिए बेहतर गतिशीलता और अग्नि शक्ति प्रदान करता है।


By - sagar tv news

22-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.