रहली- किसान को बाईक सवारों ने मारी गोली,पुलिस जांच में जुटी || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||


 

 

सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र में जबलपुर-रहली मार्ग पर खेत से घर लौट रहे किसान पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली चला दी। छर्रे दांये हाथ और पेट पर लगने से किसान जगदीश कुर्मी घायल हो गया, घायल खुद ही अस्पताल पहुंच गया, सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और उसके बयान लेकर मामला दर्ज किया। रहली थाना प्रभारी रोहित मिश्रा ने बताया कि रात में खेत से लौट कर रजवास जाते समय जगदीश पर अज्ञात आरोपियों ने गोली चलाई है। मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही घटना का कारण सामने आ सकेगा।


By - sagar tv news

22-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.