जब पर्यटको की गाड़ी के सामने आ गयी अपने शावकों के साथ बाघिन


 

 

पन्ना टाइगर रिज़र्व की राजकुमारी कही जाने वाली बाघिन पी-151 ने दो शावकों को जन्म दिया है।इसे आज सैलानियों ने टाइगर रिज़र्व भ्रमण के दौरान मडला रेंज में बीच रास्ते पर देखा।यह बाघिन चहल कदमी करते हुए  जंगल से निकल कर सैलानियों के रास्ते पर आ गयी।इस बाघिन के साथ शावक अठखेलियाँ करते दिखे।यह अद्भुत नजारा सैलानी काफी देर तक निहारते रहे।ओर रोमांचित होते रहे।शैलानियों ने इसका वीडियो  भी बना लिया। पन्ना टाइगर रिज़र्व के अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए वीडियो और प्रेस नोट जारी किया है।पन्ना टाइगर रिज़र्व के फील्ड डाइरेक्टर उत्तम कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।उन्होंने फोन पर बताया कि यह बाघिन पी-151 है जिसने मडला रेंज में दो शावकों को जन्म दिया है जिसे आज पर्यटको ने देखा है। शर्मा ने बताया कि इस बाघिन ने दूसरी बार शावकों को जन्म दिया है।इसके शावक करीब तीन माह के हो गए है।प्रकृति की अद्भुत ओर खूबसूरत कलाकृतियों में से एक बाघ पन्ना टाइगर रिज़र्व में देशी-विदेशी सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे है।अब यहाँ करीब 80 बाघ हो चुके है। बाघ को देख कर वापस लौटे एक पर्यटक ने बताया कि हम बांदा से आये है।हम लोगों ने एक बड़े बाघ ओर दो नन्हे शावकों को देखा।जो  जंगल से निकलकर बीच रास्ते पर आ गए थे।ये बहुत रोमांचिक नजारा था ।


By - sagar tv news

09-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.