पोलियो के मामलों से सरकार अलर्ट की गयी अभियान की शुरुआत


 

 


सागर के बीना सिविल अस्पताल में पल्स पोलियो अभियान को लेकर बीएमओ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं शामिल हुई। दरअसल भारत में कई सालों से पोलियो का कोई नया मामला सामने नहीं आया पर भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान में पोलियो के मामले आने के बाद भारत सरकार ने सजगता दिखाते हुए भारत में पल्स पोलियो अभियान की फिर से शुरुआत की है। आगामी 31 जनवरी से 2 फरवरी तक यह अभियान चलाया जाएगा। जिसको लेकर बीना सिविल अस्पताल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें बीएमओ संजीव अग्रवाल ने पल्स पोलियो अभियान के लिए दिशा निर्देश देते हुए कहा की अपने अपने क्षेत्र में सभी कार्यकर्ताओं की जवाबदारी है। कि 0 से 5 साल के हर बच्चे को यह दवा आवश्यक रूप से पिलाई जाए।--


By - sagar tv news

28-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.