उपनिरीक्षक और डॉक्टर निकले कोरोना पॉजिटिव


 

 

सागर जिले के  खुरई के सिविल अस्पताल में पदस्थ  एक डॉक्टर व शहरी पुलिस थाने के  उपनिरीक्षक सहित  एक व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं
सिविल अस्पताल के कोरोना प्रभारी डॉ नीतेश दुबे ने बताया कि शहर के नेहरू वार्ड में स्थित ऑफिसर कॉलोनी में रहने वाले 60 वर्षीय सिविल अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर और  पुलिस लाइन में रहने वाले खुरई शहरी थाने में पदस्थ 30 वर्षीय उप निरीक्षक और 54 वर्षीय एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉज़िटिव पाई गई है। सिविल अस्पताल के डॉक्टर का इलाज सागर के निजी अस्पताल में चल रहा है। प्रशासन ने पॉजिटिव मरीजों के घरों को कंटेनमेंट एरिया बनाया। साथ ही सिविल अस्पताल की टीम द्वारा संपर्क में आए सभी लोगों की सैंपलिंग ली जाएगी । सिविल अस्पताल के कोरोना प्रभारी डॉ नीतिश दुबे ने बताया कि खुरई तहसील में अब तक कोरोना के कुल 107 मामले सामने आ चुके हैं तो वही कोरोना से इलाज के दौरान अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है।*


By - sagar tv news

24-Nov-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.