नक्सलियों की दहशत घर से निकाला और Gun से कर दिया शूट || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

बालाघाट में बिठली चौकी क्षेत्र के बम्हनी गाँव के ग्रामीणब की नक्सलियों ने हत्या किये जाने का मामला सामने ायहैं । नक्सलियों ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात उसे घर से निकाल कर गोली मार दी। इसके बाद वहां पर्चे भी छोड़े। इनमें मुखबिरी के शक में हत्या की बात लिखी है।एसपी अभिषेक तिवारी ने घटना की पुष्टि की है। हालांकि पुलिस उसे अपना मुखबिर होने की बात से इंकार कर रही है। पुलिस के अनुसार भागचंद तेंदूपत्ता कार्य में फड़ मुंशी था।जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने मुखबिर भागचंद अडमे को घर से खाना खाते वक्त उठाया। गांव से बाहर ले जाकर आंख में पट्टी बांधकर कनपटी पर गोली मार दी। घटनास्थल पर पर्चे फेंके। इसमें लिखा था कि जो भी मुखबिरी करेगा, उसका यही हाल होगा। फिलहाल, पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। तिवारी ने बताया, हत्या के आरोपी टाडा दलम के नक्सलियों की तलाश की जा रही है।


By - Pankaj Daherwal (Balagath M.P)
30-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.