घर से लापता हुई महिला ने किया कुछ ऐसा की परिजनों के नीचे से खिसक गई जमीन !

 

सागर जिले के शाहगढ़ क्षेत्र के छानबीला में घर से लापता महिला की लाश कुएं में मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। जहां सामने आया कि उसने आत्महत्या की है मृतिका का नाम साधना यादव है। जानकारी के मुताबिक छानबीला थाना क्षेत्र अंतर्गत बीलाग्राम में एक महिला अपने घर से लापता हो गई। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी और परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। कुछ देर के बाद पता चला कि वो कुएं में पड़ी हुई है। उसे निकालकर तुरंत शाहगढ़ के सामुदायिक अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर उसे मृत घोषित कर चुके थे। बताया गया कि साधना यादव उम्र 31 साल निवासी रुरावन अपने मायके बीलाग्राम में भाई की शादी के लिए आई थी। जो कुछ दिनों से मानसिक तनाव में रहती थी। उसने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। उपनिरीक्षक बीएल पटेल ने बताया कि जांच जारी है।


By - Sunil Tiwari Shahgarh MP
16-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.