इंदौर ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में आएंगे PM मोदी और प्रेसिडेंट, CM शिवराज ने दिल्ली जाकर किया इनवाइट

मध्यप्रदेश में नए साल की शुरुआत के साथ ही बिग इवेंट्स भी होना हैं। इसे लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इंदौर में होने वाले ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में आने के लिए इनवाइट किया। प्रदेश में चल रही केंद्र सरकार की योजनाओं की भी जानकारी PM को दी। PM से मुलाकात के बाद CM ने कहा, आज प्रधानमंत्री से सार्थक चर्चाएं हुईं। प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन मिला।
मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री प्रवासी भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन करने इंदौर आएंगे। राष्ट्रपित द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होंगी। समिट में गुआना और सूरीनाम के राष्ट्रपति भी आएंगे। समिट 8,9 और 10 जनवरी को होगा। इसमें शामिल होने के लिए दुनियाभर के 80 से ज्यादा देशों के प्रवासी भारतीय मध्यप्रदेश आएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि G-20 के भी आयोजन होंगे। मध्यप्रदेश में 8 बैठकें होंगी। खेलो इंडिया गेम्स भी मध्यप्रदेश में आयोजित होंगे। आज भोपाल में इसका लोगो लॉन्च होगा।


By - sagartvnews
26-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.