सागर- जैसीनगर में मंत्री गोविंद सिंह भूपेंद्र सिंह के समर्थक बने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष

 

सागर जिले के जैसीनगर जनपद अध्यक्ष पर चल रही खींचतान पर विराम लग गया है। दोनों दावेदारों में बनी सहमति के बाद बृजेन्द्र सिंह अध्यक्ष तो सचिन सिंह निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए हैं। दरअसल जैसीनगर जनपद अध्यक्ष पद की दौड़ में बृजेंद्र सिंह और सचिन सिंह थे। जहां प्रदेश के राजस्व और परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, खनिज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोकलपुर के अलावा मंत्री प्रतिनिधि हीरा सिंह राजपूत, सागर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि अशोक सिंह बामोरा ने दोनों दावेदारों में मध्ययस्थता कर सहमति बनवाई जहां बृजेंद्र सिंह निर्विरोध जनपद अध्यक्ष बने। तो वहीं सचिन सिंह निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। रिटर्निंग अधिकारी रोहित वर्मा ने दोनों नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को प्रमाण पत्र दिए।
मंत्री प्रतिनिधि हीरा सिंह राजपूत जैसीनगर पहुंचे जहां उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह और उपाध्यक्ष सचिन सिंह को शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि सुरखी विधानसभा की दोनों जनपद जैसीनगर और राहतगढ़ में निर्विरोध अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर राहतगढ़,जैसीनगर का विकास किया जाएगा।
तो नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने कहा कि सभी जनपद सदस्यों के साथ मिलकर क्षेत्र में विकास कार्य किए जाएंगे


By - SAGAR TV NEWS
28-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.