भगवान जगन्नाथ हुए बीमार भक्तों के लिए बंद हुआ 15 दिन के लिए मंदिर का कपाट || SAGAR TV NEWS ||

 

क्या आपने कभी सुना है कि दुनिया के पालनहार भगवान खुद भी कभी बीमार पड़ जाते हैं। सुनकर भले ही अजीब लग रहा होगा। लेकिन यह सच है। हम बात कर रहे है पन्ना के भगवान जगन्नाथ स्वामी जी की जो लू लगने से बीमार हो गए है और मंदिर के पट 15 दिन के लिए बंद कर दिए गए है।
दरअसल, पन्ना जिले में भगवान जगन्नाथ स्वामी का प्राचीन मंदिर है, जहां पर भगवान जगन्नाथ स्वामी अपनी बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के साथ विराजमान है। लेकिन रथयात्रा के पहले भगवान को लू लग गई और वे बीमार हो गए। मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ स्वामी जी को धूप में स्नान कराने से लू लग जाती है। जिसके चलते वे बीमार हो जाते है। इसी के चलते भगवान जगन्नाथ स्वामी मंदिर में सुबह राज परिवार की उपस्थिति में भगवान के स्नान यात्रा की रस्म अदायगी की गई। इसी के साथ ऐतिहासिक रथ यात्रा महोत्सव का आगाज भी हो गया है। गौरतलब है कि मंदिरों की नगरी पन्ना में भगवान जगन्नाथ स्वामी जी मंदिर में रथयात्रा का कार्यक्रम बड़े धूमधाम के साथ मनाने की परंपरा सैकडों सालों से चली आ रही है।


By - Deepak Sharma Panna
15-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.