महिलाओं की अन्तर्राज्यीय गैंग का खुलासा मटके में छुपाकर रखे थे 7 लाख के जेवरात

 

एमपी पुलिस के महिलाओं की अन्तर्राज्यीय गैंग लगी है। जहाँ छह महिलाओं समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये महिलाएं हरियाणा के पलवल से आकर ग्वालियर की सड़कों पर दौड़ रहे सवारी वाहनों में सवार होकर बैग या पर्सों पर हाथ साफ कर गहने-नकदी चोरी करती थीं। बताया गया की यह ऐसे वाहनों में सवार होती थीं जिसमें कोई महिला बैग लेकर बैठी हो। ये कम से कम तीन से चार महिलाओं के ग्रुप में सवारी वाहनों में बैठती थी। जिससे वो लोगों को बातों में उलझाकर आसानी से वारदात कर सकें। गैंग की महिलाओं ने हाल ही में दो वारदात करना कुबूल किया है। वहीं उनके घर दबिश देने पर पुलिस को मिट्‌टी 2 मटकों से 7 लाख के गहने मिले हैं।
पुलिस की माने तो गोला का मंदिर से मुरार क्षेत्र में महिला चोरों ने दो वारदातों को अंजाम दिया था। जहाँ मिथलेश राठौर और रचना नामक महिला के पर्स से लाखों रुपए के जेवर पार किए गए थे। पुलिस ने पड़ताल की तो संदेही महिला दिखी जिसके बाद अन्य महिलाओं को भी पुलिस ने पकड़ लिया। फ़िलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। जल्द ही अन्य वारदातों का खुलासा होगा


By - SAGAR TV NEWS
26-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.