प्राचार्य ने स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा से फोन पर की गंदी बातें ऐसे हुआ खुलासा

एक पापी प्राचार्य का शर्मसार करने वाला मामला सामने आया जहाँ उसने छात्रा से फोन पर अश्लील बातें की। ऑडियो वायरल हुआ तो प्राचार्य को निलंबित कर दिया गया है। हम बता कर रहे हैं एमपी के रीवा जिले के सरकारी मार्तंड क्रमांक 2 स्कूल की। प्राचार्य अमरेश सिंह ने स्कूल में पढ़ने वाली नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ अश्लीलता भरी बातचीत की। जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो प्राचार्य का कारनामा उजागर हुआ। जिस पर आनन-फानन में जिला शिक्षा विभाग के द्वारा प्राचार्य कि इस बातचीत की जांच को लेकर टीम का गठन किया गया। जिसमें टीम के द्वारा यह सिद्ध किया गया कि बातचीत करने वाला व्यक्ति खुद सरकारी स्कूल का प्राचार्य ही है। ऑडियो की पुष्टि होने के बाद जिला शिक्षा विभाग ने उसे निलंबन का नोटिस थमा दिया।
वहीँ इस मामले में पुलिस ने भी एक्शन लिया और एसपी नवनीत भसीन के निर्देशन पर विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने प्राचार्य अमरेश सिंह के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। हालांकि इसके बाद से वो फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी करने में पुलिस जुटी हुई है।

 


By - || SAGAR TV NEWS ||
14-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.