67 साल की रामकली- 28 के भोलू की लव स्टोरी चर्चाओं में || SAGAR TV NEWS ||

 

कहते है प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती है, ऐसे ही चंबल में 67 साल की रामकली और 28 साल के भोलू की प्रेम कहानी चर्चा में है। दोनों कैलारस मुरैना के रहने वाले हैं। रामकली के पति का दस साल पहले निधन हो चुका है। बच्चे नहीं हैं। अकेले गुजर-बसर कर रही रामकली की नजदीकी दो साल पहले गांव के ही भोलू से बढ़ी। दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। 23 मार्च को दोनों ने ग्वालियर के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में लिव इन रिलेशनशिप संबंधी दस्तावेज नोटराइज्ड कराए हैं।
नोटरी कराते हुए दोनों ने बताया कि वे बालिग हैं और लिव इन में रहना चाहते हैं। भविष्य में कोई विवाद न हो, इसको ध्यान में रखते हुए दस्तावेज नोटराइज्ड कराए हैं।
बकील के मुताबिक वह रामकली और उसके पति जीवनलाल को पिछले 16 साल से जानते हैं। रामकली ने जब उनसे कागजात तैयार करने का निवेदन किया तो वे अचंभे में पड़ गए। उन्होंने दोनों को उम्र के बीच का अंतर भी बताया। इस पर रामकली का जवाब था कि वह बच्चे पैदा करने के लिए शादी नहीं कर रही है। वह चाहती है कि इस उम्र में भोलू आदिवासी का उसे सहारा मिल जाए और समाज का मुंह बंद हो जाए।


By - Sagar tv news
28-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.