न्यायालय आये 302 के आरोपी ने किया कुछ ऐसा काम की पुलिस के हाथ पांव फूल गए !

न्यायालय में पेशी पर आया हत्या का एक अपराधी न्यायालय की दो मंज़िला इमारत से छलांग लगाकर भागने की कोशिश की हालाँकि कुछ दूर उसे पकड़ लिया गया। मामला एमपी के रीवा जिला न्यायालय से सामने आया है। हथकड़ी पहने हुए आरोपी ने करीब आधा किलोमीटर तक पुलिस को दौड़ाया यह देख स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर मुजरिम को पकड़ते हुए पुलिस के हवाले किया। बताया जा रहा है कि मनगवां थाना पुलिस के द्वारा 302 के अपराधी को पेशी के लिए न्यायालय में लाया गया था।
जानकारी के मुताबिक हत्या की वारदात में शामिल मुजरिम को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसे पेश करने पुलिस न्यायालय लाई थी जहां उसने पुलिस को चकमा देकर 2 मंजिला इमारत से छलांग लगा दी और हथकड़ी के साथ ही दौड़ लगाने लगा। उसे पकड़ने पुलिसकर्मी भी पीछे-पीछे दौड़ने लगे लेकिन कामयाबी नहीं मिली तो स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को दबोचा गया तब पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।
बताया गया की 2 दिन पहले होली के दिन अपनी रिश्तेदारी में आए एक युवक की धारदार हथियार से आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। उसके साथी पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। बाद में इस आरोपी को गिरफ्तार किया जिसे न्यायालय में पेश किया गया। जहाँ 302 के इस अपराधी ने भागने की कोशिश की।

 


By - Arpit Pandey Sagar TV News
20-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.