सागर-पति पर भारी संकट बोलकर पत्नी से गहने लूट ले गए साधू के वेश में आये ढोंगी || SAGAR TV NEWS ||

 

तुम्हारे पति पर गहरा संकट है ये बात कहकर साधू के वेश में आये दो लोगों ने महिला से गहने लूट लिए और चम्पत हो गए। मामला सागर जिले के सुरखी थाना अंतर्गत बिलहरा चौकी से सामने आया। बदमाशों ने पहले महिला को अपनी बातों में उलझाया फिर पति पर गहरा संकट होने की बात कहकर गहनों को बांधकर पोटली बनाने कहा इसके बाद हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत बिलहरा पुलिस चौकी में की है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बिलहरा निवासी राकेश चढ़ार के घर दोपहर के समय दो व्यक्ति बाइक से आए। जिसमें एक व्यक्ति साधु के वेश में था, राकेश खेत गया हुआ था उसकी पत्नी घर में अकेली थी। साधु राकेश की पत्नी से बोला तुम्हारे पति पर बहुत बड़ा संकट आने वाला है किसी ने तुम्हारे परिवार के ऊपर टोना टोटका कर दिया है। ये बात सुनकर महिला डर गई। तभी राकेश भी घर पहुंच गया। साधु ने राकेश से कहा कि वह वह लोग रानगिर से लौटकर आ रहे हैं। और उसे प्रसाद खाने को दिया। उससे पहले चोर साधु ने महिला को बातों में उलझा कर घर में रखे सभी गहनें जिसमें चांदी की करधनी मंगलसूत्र पायल जैसी चीजें पोटली बनाकर गेहूं के अंदर छुपाकर 5 दिन के लिए रखने की बात कर गहनों पर हाथ साफ कर दिया। और अपने सहयोगी के साथ भाग गया। इसके बाद पीड़ित ने शिकायत की।


By - Brijendra Rakwar
21-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.