बंडा से मुनि श्री सुधा सागर महाराज ने किया बिहार जिज्ञासाओं का करेंगे समाधान || SAGAR TV NEWS ||
सागर जिले के बंडा से मुनि श्री सुधा सागर महाराज ने बिहार किया। भड़राना गांव में मुनिश्री जिज्ञासाओं का समाधान करेंगे। जानकारी के मुताबिक मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज आहार चर्या के बाद दोपहर में अपने गुरु आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज के दर्शन के लिए कुंडलपुर की ओर बिहार कर गए। जब मुनि श्री संसङ्ग बिहार के लिए निकले तो श्रद्धालुओं की आंखे नम हो गई। और मुनि श्री के साथ चलते हुए चील पहाड़ी गांव पहुँचे। जहां गुरुजी की भव्य आगवानी की गई। इसके बाद वह भड़राना गांव में पहुंचे। जहां वो रात रुकेंगे और श्रद्धालुओं की जिज्ञासाओं का समाधान करेंगे