सागर/रहली में आफत की बारिश ओलावृष्टि से फसलें हो गयी खराब || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के रहली क्षेत्र में 2 दिन से हो रही बारिश और ओला वृष्टि किसानों पर आफत बनकर बरसी है। शनिवार को रहली में रुक-रुक कर बारिश हुई तो रविवार को सुबह से लगातार बारिश जारी है। जिससे किसान परेशान है। रहली से करीब करीब एक दर्जन गांव में सुबह चार बजे ओले की बारिश हुई। इसी को लेकर मंत्री पुत्र अभिषेक भार्गव ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा ओलावृष्टि से बर्वाद हुई फसलों की तस्वीरें हृदय विदारक हैं। पहले से ही कर्ज के बोझ के तले दबे हुए किसानों के लिए काफी मुश्किल भरा समय है। वहीँ किसानों का कहना है कि बिन मौसम की बारिश से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। ओले गिरने से फसल चौपट हो गयी हैं। बता दें की रविवार को रहली क्षेत्र के रेंगुवा, घोनो, चरखारी, खेजरा, घोघरा, खीरियाखबास, विजयपुरा और अन्य कई गांवों में बड़े आकार के ओले गिरे। इसके बाद तेज बारिश हुई। मौसम साफ होने के बाद किसान अपने खेतों में पहुंचकर हुये नुकसान का आंकलन कर पाएंगे।
दूसरी तरफ व्यापारी गेहूं का स्टाक करने में जुट गए हैं। जानकारी के मुताबिक गेहूं की रहली क्षेत्र में इस बार कम पैदावार हुई है। बताया गया की इस साल गेहूं का रेट पिछले सालों की अपेक्षा ज्यादा होने की आशंका है।


By - Adesh Agnihotri rehli sagar
09-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.