मौसम की मार से किसानों की फसलें बर्बाद सरकार से मुआवजा की मांग
मौसम की मार से जबलपुर में अन्नदाता के हाल बेहाल हैं। कड़कड़ाती सर्दी से न सिर्फ उनका शरीर कांपा है बल्कि उनकी फसलों का भी बुरा हाल है। तेज ठंड से पड़े पाले के चलते जबलपुर में दलहन की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। खासकर जिले में बड़ी संख्या में किसानों ने अरहर की खेती की थी जिसमें पाला लग गया और फसल बर्बाद हो चुकी है। अब किसानों की आस सरकार से है उनका कहना है कि बर्बाद फसल पर उन्हें मुआवजा मिलना चाहिए। आलम यह है कि अब तक नुकसान का सर्वे तक नहीं हुआ है।