सागर - लोगो के लिए मसीहा बना था ये आरक्षक राष्ट्रपति द्वारा जीवन रक्षक पदक से हुए सम्मानित

सागर जिले के खुरई थाना प्रभारी अनूप सिंह व समस्त स्टाफ द्वारा एक सम्मान समारोह आयोजित कर आरक्षक गौरीशंकर व्यास का सम्मान किया गया। दरअसल आरक्षक गौरी शंकर व्यास द्वारा मोती नगर थाना में पदस्थापना के समय आग से तीन लोगों की जान बचाई थी। इसी को लेकर राष्ट्रपति द्वारा जीवनरक्षक पदक द्वारा सम्मानित किया गया था। इसके साथ ही मप्र स्थापना दिवस पर भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया था। जानकारी देते हुये गौरीशंकर व्यास ने बताया कि जब वे मोतीनगर थाना में पदस्थ थे। तब अगस्त 2019 की रात गश्त के दौरान चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां जाकर देखा कि एक बहुमंजिला इमारत में आग लगी है। तीसरी मंजिल पर कुछ लोग फंसे हैं। सीड़ियोें पर आग के कारण नहीं पहुंचा जा सकता था। तब तीसरी मंजिल की खिड़कियों को तोड़कर अंदर गये और लगभग बेहोश हो चुके दंपति व उनके बेटे को बचाया। इस घटना में वे स्वयं भी झुलस गये थे। इस बहादुरी भरे कारनामें के कारण राष्ट्रपति द्वारा उन्हें जीवनरक्षक पदक से सम्मानित किया गया था। इसी के कारण स्टाफ ने भी समारोह का आयोजन कर उनका सम्मान किया। थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि यह बड़े सौभाग्य की बात है कि ऐसे बहादुर आरक्षक उनके थाने में पदस्थ हैं।


By - sagar tv news
25-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.