नाबालिग से हैवानियत की हदें पार Rape कर नाबालिग को कुँए में फेंका

एमपी में नाबालिग बच्चियों के साथ हैवानियत की हदें रुक नहीं रही हैं। फिर एक बार कटनी जिले में एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे कुएं में फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया। नाबालिक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। और गंभीरता से मामले की जांच की जा रही है। बताया गया की जिले के बरही थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात एक 17 साल की नाबालिग लड़की शौच के लिए गई थी। तभी गांव के ही एक युवक नीलेश यादव ने उसके साथ जबरजस्ती कर दुष्कर्म किया। परिजनों का आरोप है कि युवक ने नाबालिग को अपनी हवश का शिकार बनाने के बाद कुएं में फेंक दिया। परिजनों के मुताबिक अस्पताल में भर्ती पीड़ित नाबालिग का कहना है कि उसे नहीं पता कि वह कुएं से बाहर कैसे निकली। होश आने पर आस-पास खेत में बने मकान का दरवाजा खटखटाया। तब लोगों की मदद से उसने अपने परिजनों से संपर्क किया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और उसे रात करीब 3 बजे बरही की अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया है।
मामले में बरही अस्पताल के बीएमओ डॉ राजमणि पटेल ने बताया कि उन्हें पीड़ित किशोरी ने जानकारी दी की उसके साथ अन्याय हुआ है। जांच के बाद पता चला की पीड़ता किशोरी के दोनों पैर नही चल रहे हैं।
वहीँ पुलिस ने आरोपी युवक नीलेश यादव पर अलग-अलग धाराओं समेत पाक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

 

 


By - sagar tv news
16-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.